शुक्रवार, 7 मार्च 2014

दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर



(रश्मि सिन्हा)
नई दिल्ली (साई)। लगातार दूसरे साल दिल्ली को देश का सबसे असुरक्षित शहर चुना गया है। एक नए सर्वेक्षण के मुताबिक अकेले सफर करने वाली महिलाओं ने छुट्टियों में घूमने फिरने या काम के लिए बाहर निकलने के लिहाज से दिल्ली को सबसे असुरक्षित शहर माना है।
ट्रैवल पोर्टल ट्रिपएडवाइजर द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक,  ‘देश के शीर्ष 10 असुरक्षित शहरों में दिल्ली ने अपनी कुख्यात प्रतिष्ठा को बरकरार रखा है। सर्वेक्षण में शामिल 95 प्रतिशत महिलाओं ने दिल्ली को सबसे असुरक्षित बताया जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 84 प्रतिशत था। ‘ सबसे असुरक्षित शहरों में कोलकाता और जयपुर क्रमशरू दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 85 प्रतिशत महिलाओं ने अहमदाबाद को सबसे सुरक्षित शहर बताया। जबकि पिछले साल मुंबई शीर्ष पर काबिज हुआ था। इस साल वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया। वहीं महाराष्ट्र (16 प्रतिशत) और गुजरात (14 प्रतिशत) को सबसे सुरक्षित राज्य बताया गया।
सर्वेक्षण में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि सिर्फ 16 प्रतिशत महिलाएं ही उपलब्ध सुरक्षा साधनों का उपयोग करती हैं। वार्षिक महिला यात्री सर्वेक्षण 2014 के मुताबिक महिला अकेले यात्रा कर रही हो या समूह में ज्यादातर महिलाओं ने उन शहरों की यात्रा पर जाना पसंद किया जहां उन्हें सुरक्षित होने का अहसास हो। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले जारी किया गया यह सर्वेक्षण 1068 महिलाओं से एकत्रित जानकारी पर आधारित है। इनमें प्रोफेशनल्सस्वरोजगार में लगी और घरेलू महिलाएं शामिल हैं। ट्रिप एडवाइजर के प्रबंधक निखिल गंजू ने बताया सर्वेक्षण में शामिल 43 प्रतिशत महिलाओं की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच थी। जबकि 27 प्रतिशत 35 से 45 आयुवर्ग की थी। उनके मुताबिक महिलाओं में अकेले या समूह में यात्रा करने की प्रवृत्तिबढ़ रही है। अकेले यात्रा करने वाली महिलाएं योग या अन्य आध्यात्मिक क्रियाओं को समूह में चलने वालों की तुलना में तीन गुना अधिक तवज्जो देती हैं। समूह में चलने वाली महिलाएं ज्यादातर शॉपिंग या दर्शनीय स्थलों को देखना ज्यादा पसंद करती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: