शुक्रवार, 7 मार्च 2014

कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अमर सिंह



(अमित कौशल)
नई दिल्ली (साई)। एक समय समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बेहद निकट रहे अमर िंसह अब कांग्रेस में जाने की तैयारी कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार कागं्रेस उन्हें गौतम बुद्ध नगर से चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है। उनकी पूर्व सहयोगी पूर्व अभिनेत्री जयाप्रदा के भी मुरादाबाद से चुनाव लड़ने की चर्चा है।
उल्लेखनीय है कि २०१० में अमर सिंह और जया प्रदा को सपा से निकाल दिया गया था। इसके बाद २०११ में अमर िंसह ने राष्ट्रीय लोकमंच नाम से अपनी पार्टी बना ली। उन्होंने २०१२ में उत्तर प्रदेश की २६० विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में पार्टी का खाता नहीं खुलातो अपने दल से जुड़ी महत्वाकांक्षाओं ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद वह क्रमशः कांग्रेस के नजदीक आते गए।
इस साल फरवरी में अमर िंसह ने दो बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। ४ मार्च को जब कांग्रेस की वेंहृद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई तो उसमें गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से संभावित उम्मीदवारों में उनके नाम की चर्चा की गई। गौतम बुद्ध नगर में ठाकुर वोट खासी संख्या में है। पार्टी का मानना है कि ठाकुर और उत्तर प्रदेश का अहम चेहरा होने की वजह से वह पार्टी के लिए वोट बटोर सकते हैं।
अमर ंिसह के कांग्रेस में जाने की संभावना को इस लिए भी बल मिल रहा हैक्योंकि उनकी सहयोगी जयाप्रदा मुरादाबाद से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने इस पर अपनी सहमति दे दी है। दूसरी ओर सपा प्रमुख मुलायम सिंह के रवैये में भी अमर सिंह के प्रति बदलाव आया है। पिछले दिनों में एक सभा में मुलायम ने कहा था कि पार्टी में एक वही (अमर सिंह) थेजो जानते थे कि पार्टी में किस तरह काम किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: