गुरुवार, 27 मार्च 2014

नगर के विभिन्न वार्डाें में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव

नगर के विभिन्न वार्डाें में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। मलेरिया, डेंगू बीमारियों से बचाव हेतु नगरपालिका सिवनी द्वारा शहर के समस्त वार्डाें में स्प्रे पम्प द्वारा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह छिड़काव 26 मार्च को महामाया वार्ड, पृथ्वीराज चौहान वार्ड में किया गया। इसी क्रम में 27 मार्च को महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड, अकबर वार्ड, 28 मार्च को सी.बी.रमन वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, 29 मार्च को टैगोर वार्ड, कबीर वार्ड, 31 मार्च को महावीर वार्ड, गुरूनानक वार्ड, एक अप्रैल को गांधी वार्ड, मेजर ध्यानचंद वार्ड में छिड़काव किया जाएगा।
इसी प्रकार दो अप्रैल को सुभाष वार्ड, अशोक वार्ड, तीन अप्रैल को शहीद वार्ड, संजय वार्ड, चार अप्रैल को विवेकानंद वार्ड, आजाद वार्ड, पांच अप्रैल को तिलक वार्ड, रानी दुर्गावती वार्ड, सात अप्रैल को किदवई वार्ड, कस्तूरबा वार्ड, आठ अप्रैल को अम्बेडकर वार्ड, भगतसिंह वार्ड में नगरपालिका के दलों द्वारा छिड़काव किया जायेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दल नगर के सभी वार्डाें में डेंगू एवं चिकिनगुनिया बीमारी रोकथाम हेतु कीटनाशक दवाओं का छिडकाव करेंगे। गर्मी के मौसम में तापमान में वृद्धि होने के कारण घरों में कूलर्स का उपयोग प्रारंभ हो चुका है ऐसी स्थिति में एडीज नामक मच्छर की उत्पत्ति से डेंगू एवं चिकिनगुनिया बीमारी फैलती है।
इसलिए लार्वा विनिष्टीकरण के लिए सात दिन से अधिक जमा पानी की निकासी अनिवार्य रूप से कर देने के लिए जनता को सलाह दी जाएगी। घर के अंदर एवं कैम्पस में जमा करके रखे गये पानी में मच्छरों के लार्वा की उत्पत्ति पाये जाने पर आर्थिक दंड भी लगाया जायेगा। इसके तहत मच्छर जनित स्थानों में टेमोफास डाला जायेगा। इस हेतु  ये दल बीच नगर के सभी वार्डाें में जाकर घर-घर भ्रमण कर डेंगू एवं चिकिनगुनिया बीमारी, मलेरिया बुखार से पीड़ितों की खोज कर रक्त पट्टी बनायेंगे एवं उपचार प्रदान करेंगे।

बताया गया है कि ये दल इसके अलावा गड्डो एवं डबरों में टेमोफास डालेंगे। मलेरिया पीड़ित परिवारों सहित अन्य लोगों के क्षेत्र में जाकर फागिंग मशीन से धुआ भी करेंगे। आमजनों को यह सलाह देंगे कि इसके बावजूद भी घर में मच्छर दिखाई पड़ते हैं तो वे मच्छरदानी का उपयोग कर निद्रा करें। दल द्वारा यह कार्य प्रतिदिन प्रातः दस बजे से शाम पांच बजे तक संपन्न कराया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: