रविवार, 23 मार्च 2014

मुरलीकृष्णन भोपाल तो गुप्ता की पदस्थापना हुई सिवनी में

(नन्द किशोर)

भोपाल (साई)।  राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 12 अधिकारी के स्थानांतरण कर उनकी नई पद-स्थापना के आदेश जारी किये हैं। सी.एच. मुरलीकृष्ण मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान एवं विस्तार वृत्त, सिवनी से क्षेत्र संचालक बाँधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, उमरिया और आनंद बिहारी गुप्ता मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान एवं विस्तार वृत्त, भोपाल से मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान एवं विस्तार वृत्त, सिवनी पदस्थ किये गये हैं।
डॉ. रामप्रताप सिंह अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) भोपाल को कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (सतर्कता/शिकायत) पदस्थ किया गया है। जव्वाद हसन अ.प्र.मु.व.सं. (प्रशासन-2) भोपाल से अ.प्र.मु.व.सं. (उत्पादन) भोपाल, सतीश कुमार त्यागी मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश ईको-पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल की सेवाएँ प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए अ.प्र.मु.व.सं. (प्रशासन-2) भोपाल, डॉ. श्रीमती गोपा पाण्डे ओएसडी आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल की सेवाएँ प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए अ.प्र.मु.व.सं. (मानव संसाधन विकास) भोपाल, सुधीर कुमार क्षेत्र संचालक, बाँधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, उमरिया से आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल में प्रतिनियुक्ति पर मुख्य वन संरक्षक, सी.एच. मुरलीकृष्ण मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान एवं विस्तार वृत्त, सिवनी से क्षेत्र संचालक बाँधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, उमरिया और आनंद बिहारी गुप्ता मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान एवं विस्तार वृत्त, भोपाल से मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान एवं विस्तार वृत्त, सिवनी पदस्थ किये गये हैं।

अतुल कुमार जैन, मुख्य वन संरक्षक मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम, भोपाल की सेवाएँ प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान एवं विस्तार वृत्त, भोपाल, अरुण कुमार, मुख्य वन संरक्षक (वित्त एवं बजट) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, भोपाल से मुख्य वन संरक्षक (सतर्कता/शिकायत) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल, एच.यू. खान, मुख्य वन संरक्षक (सतर्कता/शिकायत) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, भोपाल से मुख्य वन संरक्षक (वित्त एवं बजट) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, भोपाल, ए.के. बिसारिया, मुख्य वन संरक्षक की सेवाएँ आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल से वापस लेते हुए मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान एवं विस्तार कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, भोपाल और बी.के. मिश्रा मुख्य वन संरक्षक प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय, भोपाल से मुख्य वन संरक्षक (संरक्षण) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, भोपाल बनाये गये हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: