गुरुवार, 14 नवंबर 2013

नरेश दिवाकर के जनसंपर्क में खूनी संघर्ष!

नरेश दिवाकर के जनसंपर्क में खूनी संघर्ष!

बीजेपी नेताओं ने की मारपीट, चार लोग घायल

(अय्यूब कुरैशी)

सिवनी (साई)। सिवनी जिले में चुनावी बयार अब तेज होती दिख रही है। सिवनी की चार विधानसभाओं में से सिवनी विधानसभा में चुनाव में कुछ हिंसा होने की खबरें मिल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरेश दिवाकर के जनसंपर्क के दौरान पुसेरा में खूनी संघर्ष होने की खबर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के ग्राम पुसेरा में भारतीय जनता पार्टी के सिवनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नरेश दिवाकर के जनसंपर्क के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट करने से चार ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी मिली है।
 पुलिस के अनुसार बंडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पुसेरा में 10 नवंबर की रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसी विवाद पर ग्रामीणों से मारपीट कर दी। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने तलवार से भी प्रहार कर दिया। इस घटना में घायल हुए चारों ग्रामीणों जागेश्वर बघेल, प्रदीप बघेल, रामकुमार बघेल और राकेश बघेल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 गंभीर रूप से घायल हुये जागेश्वर बघेल को बाद में उपचार के लिये नागपुर भेज दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भरत यादव ने बताया कि इस मामले के दोषियों पर सख्त कायवाही की जायेगी।

गौरतलब है कि इस विधानसभा चुनाव में मसल पॉवर और मनी पॉवर के दुरूपयोग की आशंका पूर्व में भी समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया और हिन्द गजट द्वारा व्यक्त की जा चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: