रविवार, 15 अप्रैल 2012

भारत पाक के बीच बढ़ेगा व्यापार


भारत पाक के बीच बढ़ेगा व्यापार
(शरद खरे)
नई दिल्ली (साई)। भारत और पाकिस्तान व्यापार के नए मार्ग खोलने पर सहमत हो गए हैं। नई दिल्ली में कल वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा और पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्री मखदूम अमीन फहीम की वार्ता के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि दोनों देशों ने अपने-अपने अधिकारियों से और सीमा शुल्क चौकियां खोलने की संभावानाओं का पता लगाने को कहा है।
इससे भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार की संभावनाएं बढ़ेगीं और आपसी आर्थिक सम्बंध और प्रगाढ़ होंगे, ताकि दोनों देशों के लोगों की समृद्धि बढ़ सके। दोनों देश दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार समझौते-साफ्घ्टा के तहत युक्तिसंगत सूची बनाने के उद्देश्य से एक दूसरे के शुल्क प्रावधानों पर विचार करने पर भी सहमत हुए। भारत और पाकिस्तान अगली गृह सचिव स्तर की वार्ता में आपसी व्यापार को बढ़ाने के लिए व्यापार वीजा की नई व्यवस्था की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। लेकिन तिथि अभी तक तय नहीं हुई है।

विदेश मंत्री आबू धाबी पहुंचे


विदेश मंत्री आबू धाबी पहुंचे
(प्रियंका श्रीवास्तव)
नई दिल्ली (साई)। विदेश मंत्री एस एम कृष्णा कल रात संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी आबू धाबी पहुंचे। श्री कृष्णा तीन दिन के दौरे पर गए हैं और वहां संयुक्त अरब अमिरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला जायद अल नाह्घ्यान के साथ भारत यू ए ई संयुक्त आयोग के दसवें अधिवेशन की अध्यक्षता करेंगे। एक रिपोर्ट
गौरतलब है कि विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा का संयुक्त अरब अमारात का दौरा एक ऐसे समय हो रहा है जब दोनों देशों के रिश्तों में गर्माहट आ रही है। सन्घ् २०१०-११ में ६७ बिलियन डालर के कारोबार के साथ भारत संयुक्त अरब अमारात का सबसे बड़ा व्यापारिक सहयोगी देश है।
माना जा रहा है कि इससे संयुक्त आयोग की बैठक में दोनों देशों के आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को नया आयाम मिलने के आसार है। दोनों देश दोहरे कराधान से बचने के समझौते पर भी दश्तखत करेंगे। रविवार की शाम को उनके सम्मान में आबु धाबी में प्रवासी भारतीयों के साथ मुलाकात के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विदेश मंत्री का संयुक्त अरब अमारात का दौरा दोनों देशों के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की नीति का हिस्सा है।

मछली पकड़ने पर प्रतिबंध


मछली पकड़ने पर प्रतिबंध
(महेश रावलानी)
नई दिल्ली (साई)। देश के पूर्वी तट के आस पास कल रात से मछली पकड़ने पर ४७ दिन का प्रतिबंध लगाया गया है। मछलियों के प्रजनन के मौसम में मछली संरक्षण के उद्देश्य से भारत सरकार ने यह प्रतिबंध लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून की मध्य रात्रि तक कोई भी नौका या ट्रॉलर समुद्र में मछली पकड़ने नहीं उतरेगा। मछली पालन विभाग ने मछुआरों से सहयोग की अपील की है,  ताकि मछलियों की तादाद कम न हो। आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में लगभग सभी छह सौ मोटर बोट तट पर लंगर डाले खड़ीं है।
उधर, मछुआरे प्रतिबंध की अवधि के दौरान सरकार से वित्तीय सहायता और की मांग कर रहे हैं, क्योंकि इस दौरान वे बेरोजगार रहेंगे। हालांकि परम्परागत तरीके से मछली पकड़ने पर रोक नहीं होगी।

चन्द्रशेखर जोशी दो राज्यों के प्रभारी नियुक्त


चन्द्रशेखर जोशी दो राज्यों के प्रभारी नियुक्त
देहरादून (साई)। इंडियन फेडरेशन ऑफ स्माल एण्ड मीडियम न्यूज पेपर नई दिल्ली (आई.एफ.एस.एम.एन.) द्वारा हिमाचल तथा हरियाणा यूनिट का गठन किया गया है। फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा पाण्डेया द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सम्पादक चन्द्रशेखर जोशी को हिमाचल तथा हरियाणा राज्य का राज्य प्रभारी नियुक्त किया गया है।
चन्द्रशेखर जोशी को भेजे पत्र में फैडरेशन की नैशनल प्रेसीडेंट ने कहा है कि मुझे यह जानकर अति प्रसन्नता हो रही है कि फैडरेशन द्वारा आपको हरियाणा तथा हिमाचल राज्य का तत्काल प्रभाव से राज्य प्रभारी नियुक्त किया जा रहा है। उक्त दो राज्यों में आप अपनी क्षमता से कार्य कर सकेगें, तथा आपको यह पूर्ण अधिकार होगा कि उक्त दो राज्यों में आप राज्य संयोजक नियुक्त कर ४ माह में फैडरेशन के नियमों के अनुसार राज्य कार्यकारिणी गठित करवा दे, जिन नियमों को आप बेहतर जानते हैं।
राष्टीय अध्यक्षा ने अवगत कराया है कि यह तत्काल प्रभाव से यह नियुक्त क्रियानिवत कर संबंधित राज्यों में भी भेजी जा रही है। इंडियन फेडरेशन ऑफ स्माल एण्ड मीडियम न्यूज पेपर नई दिल्ली राष्ट्रीय स्तर पर गठित है जो १९८५ से अस्तित्व में हैं जिसके कार्यक्रमों में समय-समय पर तत्कालीन पधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों, पी०सी०आई० चौयरमैनों, लोकसभा अध्यक्षों ने हिस्सा लिया है। फैडरेशन ने पीआईबी व डीएवीपी में भी भागीदारी की है।
फैडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा जतायी है कि राष्ट्रीय स्तर का यह फैडरेशन जो पैस काउंसिल आफ इंडिया से नोटिफाइड हैं, स्माल एण्ड मीडियम न्यूज पेपर्स के हितों की उत्तराखण्ड में रक्षा करने में सदैव साथ रहेगा।
फैडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा चन्द्रशेख्,ार जोशी  को दो राज्यों का प्रभारी बनाये जाने पर उत्तराखण्ड, दिल्ली हरियाणा, हिमाचल के अनेक सम्पादक व पत्रकारों ने खुशी जाहिर की है। दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार: सम्पादक हमारा मैटरो तथा इलैक्टोनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन आजाद, लखनउ के वरिष्ठ पत्रकार कामरान खान, हिमाचल से अविनाश शर्मा, हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार धर्मपाल शर्मा ने चन्द्रशेखर जोशी को दो राज्यों का प्रभारी बनाये जाने पर खुशी जतायी है। वहीं फैडरेशन द्वारा दो राज्यों की जिम्मेदारी मिलने पर चन्द्रशेखर जोशी ने कहा है कि उत्तराखण्ड में लघु व मध्यम समाचार पत्रों के हितों का फैडरेशन ध्यान रखेगा इसके लिए फैडरेशन को मजबूत करने के लिए वह सदस्यता अभियान में लगे है, जिसमें उन्हें भारी सफलता मिल रही है। इसके उपरांत वह अपने व्यापक सम्पर्काे के सहारे हरियाणा तथा हिमाचल में भी फैडरेशन में अच्छे सम्पादक, पत्रकारों को लाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा वह अन्य राज्यों से भी सम्पर्क में हैं।

उत्तराखण्ड में पुलिस सुधार आयोग


उत्तराखण्ड में पुलिस सुधार आयोग
(अर्जुन कुमार)
देहरादून (साई)। प्रदेश में पुलिस सुधार हेतु राज्य पुलिस सुधार आयोग का गठन किया गया है, जिसमें वर्तमान में एकल सदस्य के रूप में सेवानिवृत्त डीजीपी ज्योति स्वरूप पाण्डे को नियुक्त किया गया है। प्रमुख सचिव, (गृह) डी0के0कोटिया ने बताया कि श्री पाण्डे को आयोग में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से सदस्य नियुक्त माना जायेगा।
इस आयोग का कार्यकाल फिलहाल एक वर्ष रहेगा। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस सुधार आयोग द्वारा राज्य सरकार को पुलिस बल के कार्य निष्पादन के अभिवर्धन के उपाय सुझाना तथा पुलिस के संगठनात्मक कार्य निष्पादन के मूल्यांकन के लिए सुझाव भी दिये जायेंगे। 
उधर, प्रमुख सचिव, कार्मिक उत्पल कुमार सिंह ने बताया है कि लोक सेवकों के वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम 2011 को और अधिक सशक्त तथा प्रभावी बनाने के लिए राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमण्डल की उप समिति का गठन किया गया है। इस उप समिति में राजस्व मंत्री अध्यक्ष, शहरी विकास मंत्री तथा विद्यालयी शिक्षा मंत्री सदस्य नामित किये गये है।
जबकि प्रमुख सचिव कार्मिक सदस्य सचिव होंगे। श्री सिंह ने बताया कि यह उप समिति विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ वार्ता कर उनसे प्राप्त प्रतिवेदन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर अपनी संस्तुतियां मंत्रिमण्डल की बैठक में प्रस्तुत करेगी।