शुक्रवार, 26 अगस्त 2011

रामनरेश यादव होंगे एमपी के लाट साहेब

रामनरेश यादव होंगे एमपी के लाट साहेब

रामेश्वर ठाकुर को दिया गया विश्राम

महामहिम ने जारी की लाट साहेबों की पदस्थापना और स्थानांतरण सूची

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। महामहिम राष्ट्रपति ने अंततः कुछ राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण की सूची जारी कर ही दी है। मध्य प्रदेश के नए लाट साहब रामनरेश यादव होंगे। एमओएच फारूख को झारखण्ड से केरल, वेक्कम पुरूषोत्तम को मिजोरम, के.रोसैया को तमिलनाडू, डाॅ.सईद अहमद को झारखण्ड, के.शंकर नारायण को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। 01 जुलाई 1928 को जनम्मे रामनरेश यादव को ठाकुर के स्थान पर मध्य प्रदेश के का राज्यपाल बनाया गया है। गौरतलब है कि यादव उत्तर प्रदेश में 23 जुलाई 1977 से 27 फरवरी 79 तक मुख्यमंत्री रहे हैं। विधानसभा में विश्वास मत हासिल न कर पाने के चलते जनता पार्टी के मुख्यमंत्री रहे यादव को हटा दिया गया था।

इनके उपरांत बनारसी दास को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था। जब ये मुख्यमंत्री बने तब इन्हें प्रशासनिक अनुभव बिल्कुल भी नहीं था। आजमगढ़ में पैदा हुए रामनरेश यादव के पिता मूलतः शिक्षक थे।

घोटालों ने बैठाया घुटनों के बल