बुधवार, 22 दिसंबर 2010

लिमटी खरे को साव्यासाची अलंकरण सम्मान

लिमटी खरे को साव्यासाची अलंकरण सम्मान

जबलपुर। राज एक्सप्रेस के दिल्ली ब्यूरो प्रमुख लिमटी खरे को हीरा लाल गुप्ता स्मृति अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। स्व.हीरा लाल गुप्ता स्मृति समारोह समिति और साव्यसाची कला गु्रप के संयोजक ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 24 दिसंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में पांच लोगों को सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस साल हीराल लाल गुप्त स्मृति वरिष्ठ पत्रकार सम्मान स्वतंत्र मत जबलपुर के महेश मेहदेले को, स्व.प्रमिला बिल्लोरे स्मृति साव्यसाची सम्मान डी.जी.केबल जबलपुर के ओम कोहली, कृष्ण कुमार शुक्ला, लिमटी खरे को प्रदाय किया जाएगा। इसके अलावा समिति ने ब्लागर सम्मान के लिए कनाड़ा में रह रहे समीर लाल को चुना है। इसका आयोजन 24 दिसंबर को शाम साढ़े छः बजे मदन महल स्टेशन स्टेशन रोड़ पर भातखण्डे संगीत महाविद्यालय में रखा गया है। कार्यक्रम का मुख्य अतिथ्य महापौर प्रभात साहू एवं अध्यक्षता जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गौतम कल्लू द्वारा की जाएगी।

अर्जुन का तुणीर

राजा के तीर

लिमटी खरे को साव्‍यासाची सम्‍मान